ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

जिस घर में बेटी होती है

रौशनी गढ़िया

कक्षा-9,उम्र-14
पोथिंग, उत्तराखंड
जिस घर में बेटी होती है
जिस घर में बेटी होती है,
उस घर की रौनक कभी कम नही होती है,
जहां पड़े बेटी के कदम, 
उस घर में खुशियां आए झूम-झूम कर,
बेटी बिना घर का क्या मतलब? 
बिन तेल जले जलता हो दीपक,
जिस घर में हो बेटी का मान सम्मान,
उस घर का भविष्य सूर्य के समान,
बेटी तो होती है घर की जान है, 
अपने माता पिता और भाई की शान,
बेटी बिना सुना है सब आंगन,
कैसे बने बिना बेटी तीज-त्योहार,
फिर क्यों करते हो उसका तिरस्कार,
सुनो, बेटी बिना सूना है यह संसार।।

चरखा फीचर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ